Home » लेटेस्ट न्यूज » धर्मेंद्र:’इक्कीस’ नहीं, बल्कि ये थी ‘ही-मैन’ की आखिरी फिल्म, निभाया क्रांतिकारी का रोल; निर्देशक का खुलासा

धर्मेंद्र:’इक्कीस’ नहीं, बल्कि ये थी ‘ही-मैन’ की आखिरी फिल्म, निभाया क्रांतिकारी का रोल; निर्देशक का खुलासा

 

महान एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस थी। लेकिन हाल ही में निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने उनकी आखिरी फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है।

ये थी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘अग्नियुग: द फायर’ में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। बिस्वजीत चटर्जी ने खुलासा किया है कि यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का किरदार निभाते नजर आएंगे।

इस साल की शुरुआत में फिल्म ‘इक्कीस’ को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताया गया था। हालांकि, बिस्वजीत चटर्जी के मुताबिक ‘अग्नियुग: द फायर’ ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh